Neetu Yoshi IPO Date: भारत की मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग सेक्टर की अग्रणी कंपनी नीतू योशी लिमिटेड निवेशकों के लिए अपना SME IPO लेकर आ रही है। इस IPO को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह है क्योंकि कंपनी भारतीय रेलवे के लिए सेफ्टी क्रिटिकल पार्ट्स बनाती है और इसका मजबूत फाइनेंशियल बैकग्राउंड है। आइए जानते हैं इस IPO से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी, जैसे – Neetu Yoshi IPO GMP, Allotment Date, Listing Details आदि।
Neetu Yoshi IPO Date
Neetu Yoshi IPO 27 जून 2025, शुक्रवार से ओपन हो रहा है और यह इश्यू निवेश के लिए कुछ ही दिनों तक खुला रहेगा।
- इश्यू ओपनिंग डेट: 27 जून 2025
- इश्यू क्लोजिंग डेट: 1 जुलाई 2025
- लिस्टिंग प्लेटफॉर्म: BSE SME
Neetu Yoshi IPO Price Band
इस IPO के तहत कंपनी कुल 1,02,72,000 इक्विटी शेयर्स जारी कर रही है, जिनका फेस वैल्यू ₹5 है।
- प्राइस बैंड: ₹71 से ₹75 प्रति शेयर
- टोटल फंडरेजिंग (ऊपरी बैंड पर): ₹77.04 करोड़
- Anchor Investors के लिए आरक्षित: 29,20,000 शेयर
- QIBs के लिए: 19,52,000 शेयर
- NIIs के लिए: 14,65,600 शेयर
- Retail Investors के लिए: 34,14,400 शेयर
- Market Maker के लिए: 5,20,000 शेयर
उद्देश्य:
नीतू योशी लिमिटेड इस फंड का उपयोग नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की स्थापना और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी।
Neetu Yoshi IPO GMP
Neetu Yoshi IPO GMP (Grey Market Premium) की बात करें तो निवेशकों के बीच इस IPO को लेकर अच्छी रुचि देखी जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, GMP ₹ 30 से ₹32 के बीच चल रहा है, जो निवेशकों को अच्छी लिस्टिंग गेन की उम्मीद दिला रहा है। हालांकि, GMP समय-समय पर बदलता रहता है, इसलिए इसे ट्रैक करते रहना जरूरी है।
Neetu Yoshi IPO Allotment और Refund डेट
IPO बंद होने के बाद निवेशकों को सबसे ज्यादा इंतजार होता है NeetuYoshi IPO Allotment की तारीख का।
- Allotment Date: 2 जुलाई 2025
- Refund Initiation: 3 जुलाई 2025
- Demat Credit Date: 3 जुलाई 2025
- Listing Date: 4 जुलाई 2025
Neetu Yoshi IPO Listing
Neetu Yoshi IPO Listing BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी। यह प्लेटफॉर्म छोटे आकार की कंपनियों के लिए बनाया गया है जो क्वालिटी, इनोवेशन और स्केलेबिलिटी पर ध्यान देती हैं।
Neetu Yoshi Limited
नीतू योशी लिमिटेड एक RDSO-सर्टिफाइड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग कंपनी है, जो भारतीय रेलवे के लिए 25 से अधिक सेफ्टी क्रिटिकल कंपोनेंट्स बनाती है।
- उत्पाद: ब्रेकिंग सॉल्यूशंस, कपलिंग अटैचमेंट, सस्पेंशन आदि
- मटीरियल: माइल्ड स्टील, ग्रेफाइट आयरन, मैंगनीज स्टील
- वजन रेंज: 0.2 किग्रा से 500 किग्रा तक
- मैन्युफैक्चरिंग यूनिट: भगवानपुर, उत्तराखंड में 7173 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली
- उत्पादन क्षमता: 8087 MTPA
Neetu Yoshi IPO: कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन भी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है:
- FY24:
- रेवेन्यू: ₹4,733.42 लाख
- EBITDA: ₹1,718.57 लाख
- PAT: ₹1,257.72 लाख
- FY25 (9 महीने तक):
- रेवेन्यू: ₹5,136.08 लाख
- EBITDA: ₹1,684.89 लाख
- PAT: ₹1,199.24 लाख
निष्कर्ष: क्या Neetu Yoshi IPO में निवेश करना चाहिए?
Neetu Yoshi IPO एक मजबूत बैकग्राउंड, फाइनेंशियल ग्रोथ और सरकारी रेलवे ऑर्डर सपोर्ट वाली कंपनी का इश्यू है। SME सेगमेंट में होने के बावजूद इसकी संभावनाएं बेहतर दिख रही हैं। यदि neetu Yoshi ipo gmp,allotment और neetu Yoshi ipo listing में आपकी रुचि है, तो इस इश्यू को ध्यान से विश्लेषण करके निवेश करना समझदारी हो सकती है।